बदायूं, मार्च 13 -- उझानी, संवाददाता। इलाके के गांव अल्लापुर भोगी निवासी वैभव कुमार पुत्र राम सुमिरन शर्मा की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पत्नी सास और बालमुकुंद शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलापुर भोगी निवासी वैभव कुमार ने बताया की 28 अक्तूबर 2025 को दिल्ली के करण बिहार पार्ट तीन किराड़ी सुलेमान नगर बी ब्लॉक दक्षिण दिल्ली निवासी बाल मुकुंद शास्त्री ने दो लाख लेकर उसकी अपने ही मोहल्ला निवासी निशा शर्मा पुत्री धर्मेंद्र कुमार से विवाह कराया था। शादी के अगले हफ्ते ही चार नवंबर 2025 बालमुकुंद शास्त्री, पत्नी की मां मीरा देवी को लेकर उसके गांव पहुंचे और पिता की तबीयत ज्यादा खराब बताकर उसकी पत्नी निशा को साथ ले गए। मायके जाते समय निशा को उसके पिता ने सोने की चूड़ी हार, चांदी की गुलशन पट्टी और पांच...