निज प्रतिनिधि, मई 4 -- पिताजी की तरह हम पर भी अपना स्नेह बनाकर रखें। पिताजी को चंपारण से काफी लगाव रहा है।हम भी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पश्चिम चंपारण से कर रहे हैं। पिताजी की तरह जो स्नेह आप लोगों के द्वारा मुझे मिल रहा है उसे समय और प्यार को समृद्ध बिहार को आगे बढ़ाने में लगाऊंगा। उक्त बातें जदयू के युवा नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कही। उन्होंने पश्चिम चंपारण से शुरू हुई अपनी सद्भाव यात्रा के दौरान मझौलिया प्रखंड के जौकटिया चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। पिताजी (नीतीश कुमार) अपनी सभी यात्राएं पश्चिम चंपारण से शुरू किए। निशांत ने कहा कि पिताजी को आप लोगों का काफी स्नेह और प्यार मिला है। वहीं स्नेह और ...