काशीपुर, अप्रैल 10 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। पिता की डांट से नाराज होकर एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पैगा चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने अपने 17 वर्षीय पुत्र को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...