उरई, अप्रैल 12 -- माधौगढ़। संवाददाता माधौगढ़। थाना क्षेत्र के गांव डिकौली में रविवार सुबह पिता की फटकार से नाराज किशोर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डिकौली में रविवार सुबह मुनेश उर्फ अस्सी चौधरी ने 13 वर्षीय बेटे प्रदुम को गांव में खेल कर देर से घर आने पर डांट दिया। पिता गांव में कहीं चले गए और मां पवन कुमारी छत पर खाना बनाने लगीं। तभी प्रदुम ने नीचे कोई न होने से कमरे की छत पर लगे हुक पर दुपट्टा बांधकर अपनी जान दे दी। कमरे में शव लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में चीख पुकार सुन ग्रामीण आ गए औ...