पिता की डांट से खफा किशोरी घर से पहुंची थाने,पुलिस ने परिजनों को सौंपा
मुरादाबाद, मई 16 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी देर रात अचानक घर से गायब हो गई लेकिन उसके परिजनों को पता नहीं लगा। रात तीन बजे पुलिस किशोरी को लेकर उसके घर पहुंची तब परिजनों को पता लगा। किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी फोन पर रात को दस बजे के करीब गांव के ही एक युवक के साथ बात कर रही थी, इसी बात पर उसे डांट कर फोन छीन लिया था। परिजनों के सोने के बाद किशोरी फत्तेहपुर पुलिस चौकी पहुंची और अपने पिता पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। इससे पहले भी किशोरी गांव के युवक के साथ आठ माह पूर्व फरार हो गई थी। किशोरी के पिता का कहना है कि बरामद करने के बाद आरोपी पर मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया गया था वह जमानत पर बाहर आ गया है, उनकी बेटी उसी युवक से बात करती है। परिजनों का कहना है कि वह नाबालिग है, इसी वजह से उसकी शादी भी नही कर सकते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.