महोबा, अप्रैल 20 -- चरखारी, संवाददाता। परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। अमरीश उर्फ अंबू वाल्मीकि की 19 वर्षीय पुत्री सृष्टि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती को किसी बात पर पिता ने डांट दिया। रविवार को डांट के बाद युवती अपने कमरा में सोने के लिए चली गई। देर रात्रि तक मोबाइल देखने के बाद उसने फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने जगाया तो कमरा अंदर से बंद मिला। यह भी पढ़ें- गले में फंदा लगाकर किशोरी ने की आत्महत्या गेट न खुलने पर परिजनों ने गेट तोड़ा तो युवती फांसी के फंदे से लटक मिली जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार न...