पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पूरनपुर/माधोटांडा। पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव चित्तरपुर के रहने वाले लालाराम ने अपनी गेहूं की फसल की कटाई कराई। शाम को लालाराम ने अपने बेटे अनुराग (16) से गेहूं भरो कहा। अनुराग के मना करने पर पिता लालाराम ने उसे डांट दिया। पिता की डांटसे क्षुब्ध अनुराग घर के सामने मौजूद भूसे भरने वाली जगह में पहुंच गया। उसने छप्पर में लगी लकड़ी में रस्सी बांध दी और फंदे पर लटक गया। जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अनुराग कोनीचे उतारा और उपचार के लिए पीलीभीत ले गए। पीलीभीत के एक अस्पताल में अनुराग की मौत हो गई। इससे परिजनों पर दुखों का पहाड टूट पड़ा। पुलिस ने किशोर का...