फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- शमशाबाद। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। इससे इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।एक गांव निवासी ग्रामीण की 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। इससे आहत होकर किशोरी ने घर में रखी फसल पर छिड़काव करने वाली कीटनाशक दवा पी ली। कीटनाशक पीने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां पर इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे किशोरी ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...