पिता की डांट से आहत होकर 16 साल की बेटी ने दी जान, इंस्टाग्राम चलाने से किया था मना
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- UP News: यूपी के उरई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने इंस्टाग्राम चलाने से रोका तो बेटी ने जान दे दी। पिता की डांट से नाराज होकर उसने चूहे मारने वाली दवा खा ली। आनन-फानन परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। ये घटना कुसमिलिया क्षेत्र के मुहाना का है। यहां विष्णु राजपूत खेती-किसानी करते हैं। सोमवार देर शाम उनकी बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा 16 वर्षीय करिश्मा इंस्टाग्राम चला रही थी। यह देख उन्होंने मना करते हुए डांट दिया। इससे आहत होकर उसने घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर वह चिल्लाते हुए आई और पूरी बात बताई। आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। विष्णु ने बताया कि कोरोना काल में पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.