संभल, फरवरी 12 -- संभल, संवाददाता। चंदौसी तहसील क्षेत्र में पिता की डांट से आहत होकर 15 वर्षीय किशोरी द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बहजोई कोतवाली क्षेत्र के बहापुर पट्टी गांव निवासी विजेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री रजनी बुधवार रात करीब नौ बजे मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया। परिजनों के मुताबिक डांट से नाराज होकर किशोरी अपने कमरे में चली गई और वहां रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी तड़प रही थी। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से उसे बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.