समस्तीपुर, अगस्त 26 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 55523 से एक नाबालिग को रेस्क्यू कर आरपीएफ ने सामाजिक संस्था के हवाले कर दिया। बुधवार को आरपीएफ एसआई श्याम सुंदर कुमार दल बल के साथ नियमित निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उक्त ट्रेन में एक नाबालिग को अकेली देख कर उससे पूछताछ की गयी। शंका होने पर उसे आरपीएफ पोस्ट लाया गया। काउंसिलिंग के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ कर जा रही है। उसने अपना घर मधुबनी जिला के जयनगर थानांतर्गत बताया। उसे तत्काल महिला आरक्षी पूजा टोप्पो की निगरानी में सुरक्षित रखा गया। साथ ही इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी गयी। बाद में आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद उसे स्टेशन उपाधीक्षक के समक्ष जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ता चंचला कुमारी के हवाले कर दिया...