पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार रुपये ठगे
रुडकी, अक्टूबर 7 -- साइबर ठग अब लोगों को झांसा देने के लिए उनके परिचितों और परिजनों की आवाज की नकल कर ठगी कर रहे हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा रोड निवासी एक युवती से ठग ने उसके पिता की आवाज में फोन कर 7000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। घर पहुंचने पर पिता से बातचीत हुई तो युवती को ठगी का पता चला। पीड़िता ने मामले की शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से की है। सुनहरा रोड निवासी पूजा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मदन सिंह के नाम से किसी अन्य नंबर से उसके पास फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को इसका पिता बताते हुए कहा कि उसे तत्काल 7000 रुपये की जरूरत है। उसने एक नंबर बताते हुए उस पर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। पूजा ने बताया कि फोन पर सुनाई दे रही आवाज बिल्कुल उसके पिता जैसी थी। इस कारण उसे किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और उसने बताए गए नंबर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.