प्रयागराज, जुलाई 1 -- गोविंदपुर के अपट्रान चौराहे के पास बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पिता के सामने ही उसके 19 वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी ठेला मालिक को हिरासत में ले लिया है। गोविंदपुर निवासी राजकुमार के 19 वर्षीय बेटे यश यादव पढ़ाई के साथ ही जोमैटो में काम भी करता था। यश चाइनीज फूड की दुकान खोलना चाहता था। इसके लिए वह गोविंदपुर सब्जी मंडी निवासी संतराज भट्ट से 12 हजार रुपये में एक ठेले का सौदा तय किया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे यश अपने पिता के साथ संतराज के पास बाकी के दो हजार रुपये देकर ठेला लाने गया था। चाचा शिव कुमार के मुताबिक, रुपये देकर यश ने संतराज से ठेले की चाबी ली और उसमें बंधी जंजीर को खोलना चाहा। ताला पकड़ते ही वह ठेले में दौड़ रहे कर...