नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। इसे क्रैक करने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत और संघर्ष से गुजरना पड़ता है। लेकिन कुछ उम्मीदवार ऐसे होते हैं, जो अपनी जिद और जुनून के आगे हार नहीं मानते हैं और एक ना एक दिन सफलता हासिल कर लेते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा के रहने वाले विकास कुंडू की। बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था। बस इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगाया। यूपीएससी के सफर में कई बार असफलताएं हासिल हुई, समाज के ताने सहे, लेकिन हार नहीं मानी। इसी का नतीजा रहा कि पहले यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने, फिर अगले प्रयास में इस कठिन परीक्षा को क्रैक कर आईएएस बनकर अपना लोहा मनवाया। चलिए आज हम आपको विकास कुंडू की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।कौन है...