नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पिता का श्राद्ध कर्म करने गए दिल्ली पुलिस के एएसआई यमुना नदी में डूब गए। एक पुजारी ने उन्हें नदी में स्नान करने जाते देखा, लेकिन वह वापस नहीं आए। पुलिस ने घटनास्थल से उनके कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। उनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) अपने पिता का श्राद्ध करते समय यमुना नदी में डूब गए। उन्होंने बताया कि संजय नाम के एएसआई की उम्र लगभग 46 साल थी। वह पिछले तीन दिनों से अनुष्ठान करने के लिए घाट पर जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह तीस हजारी कोर्ट की सुरक्षा इकाई में तैनात संजय को एक पुजारी ने नदी में स्नान करने जाते देखा, लेकिन वह वापस नहीं आए। अधिकारी ने आगे कहा कि पुजारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.