नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- नई दिल्ली, व.सं.। अमर कॉलोनी इलाके में जालसाजों ने युवती को पिता का दोस्त बनकर झांसे में लेकर 54 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता सविता बाई मीना ने बताया कि एक शख्स ने फिरोजाबाद से होने का दावा करते हुए कहा कि उसके पिता को तुरंत पैसे की जरूरत है और रकम उसके अकाउंट में भेज दी है। बाद में आरोपी ने अतिरिक्त पैसे ट्रांसफर होने का बहाना बनाकर दो बार में 54 हजार रुपये वापस मंगा लिए। रकम भेजने के बाद कॉल ब्लॉक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.