बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर तलाश की गुहार लगाई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता गत 14 मार्च की सुबह करीब 8 बजे रोज़गार के सिलसिले में अपना ऑटो लेकर घर से निकल गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी भी खेत में सरसों काटने चली गई, जबकि उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। बताया जा रहा है कि जब पत्नी खेत से वापस लौटी तो घर पर पुत्री मौजूद नहीं थी। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पिता को फोन पर सूचना दी, जिस पर वह तुरंत घर पहुंचे और रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने मामले की सूचन...