सोनभद्र, अप्रैल 19 -- शक्तिनगर। बेटी और मां को मारपीट करने और गाली गलौज के मामले में पिता और भाई के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर की है। शक्तिनगर के बलियानाला निवासी आशा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बचपन से ही पिता राजनाथ यादव द्वारा आए दिन मारपीट किया जाता है। बीते 17 अप्रैल को मां को पिता द्वारा गाली गलौज के साथ मारपीट किया जा रहा था। इसका विरोध किया तो पिता द्वारा बाल पकड़कर मुझे जमकर मारा पीटा गया, जिससे चोट आई है। पीड़िता ने पिता का साथ भाई भी मारपीट के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...