बुलंदशहर, जून 28 -- तहसील क्षेत्र के गांव पितोबास में पितामह भीष्म क्षत्रिय महासभा द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव शहपानी,नवादा,फकाना,पितोबास,बराल,बिसाइच सहित क्षेत्र के गांवों के प्रतिभाशाली छात्रों को शील्ड एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह भी पढ़ें- पितामह भीष्म क्षत्रिय महासभा ने किया प्रतिभाओं का सम्मान सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंत सिंह व संचालन रामभूल सिंह तोमर ने किया। समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और आज के मेधावी छात्र-छात्राएं ही भविष्य में समाज व राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने छात्रों ...