बुलंदशहर, मार्च 3 -- । क्षेत्र के गांव पितोवास स्थित राजपूत भवन में पितामह भीष्म क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि होली का पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने की प्रेरणा देता है। कोषाध्यक्ष विनय सिंह तोमर, जसवंत सिंह तोमर, सचिव अजय सिंह छोकर, पंकज सिंह तोमर, सुधीर प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, हरिओम राणा, सौदान सिंह, रामभूल सिंह मास्टर, किरणपाल सिंह, डॉ. मुकेश तोमर, हिमांशु तोमर, अनुज तोमर सहित गांव शहपानी, पितोवास, फकाना, नवादा, बिसाइच, बराल और छपरावत से बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.