आदित्यपुर, अप्रैल 4 -- चांडिल, संवाददाता। पितकी रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात के लिए लोगों को चार माह का और इंतजार करना पड़ेगा। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा और समय सीमा पर रेलवे से ब्लॉक मिला तो अगस्त माह तक चांडिल स्टेशन के पास निर्माणाधीन पितकी फ्लाई ओवर से वाहन गुजरने लगेंगे। पितकी फ्लाईओवर के निर्माण के लिए एनएचएआई ने आद्रा रेल डिवीजन से कुल 9 रेल ब्लॉक मांगा है, ताकि फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा किया जा सके।इसमें पांच रेल ब्लॉक डेढ़-डेढ़ घंटे का, तीन रेल ब्लॉक 2-2 घंटे एवं एक रेल ब्लॉक ढाई घंटे का होगा। पितकी फाटक के पास बन रहे फ्लाईओवर 1.4 किमी लंबा और 12 मीटर ऊंचा बन रहा है। जिसमें कुल 56 पिलर हैं। दिसंबर वर्ष 2025 में फ्लाईओवर कंप्लीट होने का लक्ष्य था। लेकिन, अब यह फ्लाई ओवर सात माह विलंब से संभवतः अगस्त वर्ष 2026 में पूरा हो सकेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.