गोपालगंज, मार्च 31 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव में सोमवार की देर शाम चोरी की गाय के साथ एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने आरोपी को गाय के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में महिला चौकीदार बेबी देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़की पिठौरी गांव से गाय चोरी कर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इसके आधार पर प्रशिक्षु एसआई शशि सपना पुलिस बल के साथ बड़की पिठौरी स्थित मुन्ना सिंह के बगीचे में पहुंचीं, जहां ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को चोरी की गाय के साथ पकड़ रखा था। पुलिस ने मौके से आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपित मांझा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.