सहारनपुर, फरवरी 7 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद विधायक उमर अली खान के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार सुलझ गया। दलित व मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ विधायक आवास पर हुई बैठक में अगले वर्ष शोभायात्रा निकालने पर सहमति बन गई। स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने भी अब राहत की सांस ली है। बता दे कि, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा शोभायात्रा निकाले जाने पर एतराज जताया था। हालांकि प्रशासन द्वारा परमिशन देने के बाद निरस्त किए जाने की बात भी सामने आ रही थी, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया...