रांची, जनवरी 29 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैठा, पतराटोली और चिरुआ के वन क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर लगभग दो एकड़ में लगी पोस्ते की फसल नष्ट कर दी। यह अभियान थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें एसआई इकबाल हुसैन, सुनील कुमार दास और संतोष यादव सहित पिठोरिया पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने वन क्षेत्र में छापेमारी कर पोस्ते की खेती नष्ट की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की अवैध खेती और कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खेती या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...