मेरठ, मार्च 9 -- पिठलोकर गांव में सोमवार रात रोजा इफ्तार के बाद अपने भाई के घर से गैस सिलेंडर लेने जा रहे युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। एसपी देहात भी जांच के लिए गांव पहुंचे। पिठलोकर निवासी गफ्फार पुत्र इशाक दिल्ली में रहता है। सोमवार को वह गांव आया था। रोजा इफ्तार के बाद अपने भाई के घर से गैस सिलेंडर लेने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.