मेरठ, फरवरी 3 -- सरधना। रविवार को पिठलोकर गांव में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लटठ चले जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक पक्ष ने थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। एक पक्ष के नूरहसन पुत्र इरफान ने बताया कि उनका कृषि भूमि पर मालिकाना हक को लेकर दूसरे पक्ष के सय्याद पुत्र फारुख से एसडीएम कोर्ट में वाद चल रहा था। उनके पक्ष में गत वर्ष 10 अक्तूबर को फैसला आने पर राजस्व विभाग की टीम ने मेड़बंदी करा दी थी। आरोप है कि 14 जनवरी को दूसरे पक्ष ने मेड़ को तोड़कर खेत में खड़ी फसल को खुर्दबुर्द कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने इरफान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया...