मेरठ, जनवरी 7 -- सरधना। पिठलोकर गांव में तालाब गंदगी से पूरी तरह अट चुके हैं जिसके चलते दूषित पानी की निकासी बाधित हो रही है। निकासी नहीं होने के कारण रास्तों में जलभराव हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों की सफाई कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के पिठलोकर गांव में कई तालाब हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश तालाब गंदगी और गोबर से पूरी तरह अट चुके हैं। लंबे समय से तालाबों की सफाई नहीं हुई है। आबादी के बीच बनी डेयरियों से गोबर नालियों में बहाया जाता है। यही कारण है कि गंदगी की समस्या अधिक बनी हुई है। इतना ही नहीं तालाबों पर कुछ लोगों ने कूड़ी बना दी हैं। वर्तमान में तालाबों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.