गोड्डा, जून 19 -- ललमटिया, प्रतिनिधि। ईसीएल की राजमहल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में गुरुवार को पीट सेफ्टी कमेटी के सदस्यों द्वारा बैठक कर राजमहल परियोजना ललमटिया कोयला खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में शामिल लोग निरीक्षण के दौरान राजमहल परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन ओ पी चौधरी, एरिया सेफ्टी ऑफिसर पी बर्नवाल, ओसीपी सेफ्टी ऑफिसर प्रदीप कुमार यादव,एन के सिन्हा,सुवेंदु होरो आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान खदान का फेस, कोयला डंप, होल रोड के अलावा खनन कार्य में लगे संगठित व असंगठित मजदूरों की सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने के लिए हिदायत दी गई।

महाप्रबंधक का संदेश महाप्रबंधक परिचालन ओम प्रकाश चौधरी ने सभी कर्मियों को बताया कि जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर कोयला खदान का कार्य करें लक्ष्य बनाकर कार्य करने से दुर्घटना की संभाव...