बरेली, अप्रैल 18 -- पिट एनडीपीएस का समय बढ़ा, अभी जेल में ही रहेगा स्मैक माफिया - फतेहगंज पश्चिमी का स्मैक माफिया अकरम, इज्जतनगर पुलिस ने की कार्रवाई - अकरम समेत सात तस्करों का गैंग हो चुका पंजीकृत, संपत्ति भी हो चुकी जब्त दीप तिवारी 18बीएलवाई40-स्मैक माफिया अकरम बरेली, मुख्य संवाददाता। स्मैक बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले माफिया अकरम की मुश्किल और बढ़ गई है। पुलिस की पैरवी पर उसके खिलाफ की गई पिट एनडीपीएस की कार्रवाई का समय एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है, जिससे साल भर तक वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। बता दें कि इज्जतनगर पुलिस ने पिछले साल दो जुलाई को रेलवे के खंडहर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। यह भी पढ़ें- पिट एनडीपीएस का समय बढ़ा, अभी जेल में ही रहेगा स्मैक माफिया अकरम मौके से साढ़े तीन किलो स्मैक, कट पाउडर, केमिकल समेत स्...