बोकारो, सितम्बर 2 -- मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए गए राष्ट्रीय खेल दिवस के राज्यस्तरीय उपलक्ष्य में बोकारो जिला प्रशासन ने पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के खेल शिक्षक एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गंगाधर यादव को सम्मानित किया। यह आयोजन झारखंड खेल एवं युवा मामलों के निदेशालय तथा बोकारो जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री हॉल, बोकारो में संपन्न हुआ। गंगाधर यादव को यह सम्मान खेल को बढ़ावा देने में उनकी सक्रिय भागीदारी और एक घंटा खेल जागरूकता अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यादव ने एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव के रूप में इस प्रतिष्ठित मंच पर एथलेटिक्स जगत का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान गंगाधर यादव की युवा एथलीटों को तराशने और छात्रों...