बाराबंकी, मार्च 22 -- निन्दूरा (बाराबंकी)। घुंघटेर कोतवाली के महत्तवानी मजरे घुंघटेर गांव में टिनशेड के ऊपर से गुजरे तार को रविवार की सुबह हटाए जाने पर विपक्षी ने अधेड़ दंपति पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। मौके पर बेहोश अधेड़ को आनन-फानन सीएचसी घुंघटेर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। महिला का उपचार कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस तैनात की गई है। टिनशेड से विद्युत तार हटाए जाने पर हुई मारपीट: महत्तवानी मजरे घुंघटेर गांव में सुरेंद्र कुमार यादव (50) पत्नी व बच्चों के साथ मकान बना कर रहते हैं। मकान के बाहर दीवार पर टिन शेड डाली हुई है। इन टिनशेड के ऊपर से इनके पड़ोसी मां...