जौनपुर, मार्च 13 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक युवक ने 102 नंबर एंबुलेंस के चालक की बुधवार को पिटाई कर दी। इससे नाराज आधा दर्जन एंबुलेंस चालकों ने कोतवाली को घेर लिया। गेट के सामने एंबुलेंस लगाकार कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा में तैनात 102 नंबर एम्बुलेंस चालक अमित गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह बदलापुर सीएचसी के लिए आ रहा था। वहां एम्बुलेंस का पूर्व चालक बक्शा थाना क्षेत्र के मगरेशर गांव निवासी अमित तिवारी बदलापुर सीएचसी के गेट के सामने मारपीट कर घायल कर दिया तथा सीयूजी नंबर पर फोन करते हुए गाली दिया और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी बात से आक्रोशित आधा दर्जन एम्बुलेंस ...