बिहारशरीफ, मार्च 11 -- बिहारशरीफ। तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत छज्जुपुर गांव में 2 जनवरी को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। बुधवार को परिजन शव लेकर लौट आये। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजन व ग्रामीणों में जहानाबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतक राधे यादव का 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार था। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशितों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे पुलिस जाम हटाई। गोबर रखने के विवाद में दो जनवरी को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गए थे। गंभीर रूप से जख्मी सौरभ का पटना में इलाज चल रहा था। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने केस कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...