पिटाई से घायल दलित श्रमिक की लखनऊ में हुई मौत
बहराइच, जुलाई 2 -- बहराइच, संवाददाता। आटो चालकों ने एक दलित श्रमिक को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल से लखनऊ ले गए थे। इलाज मे पांच छह लाख खर्च के बावजूद बुधवार सुबह उसकी लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव को थाने ले आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में काफी जद्दोजहद के बाद वारदात के नौ दिन बाद केस दर्ज किया गया था। खैरीघाट थाने के बेहड़ा गांव निवासी दलित श्रमिक दुर्गेश (28) पुत्र मुले की बुधवार सुबह लगभग सात बजे लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। दर असल दुर्गेश अपने गांव के कुछ अन्य मजदूरों के साथ राजी चौराहे के आगे मैकू पुरवा में चल रहे सड़क निर्माण में मजदूरी कर रहा था। 20 जून की सुबह वह बेहड़ा चौराहे पर पहुंचा और आटो चालक से बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.