पिटाई से घायल अधेड़ की मौत,डेढ़ घंटे बिसवां मार्ग जाम
सीतापुर, जून 10 -- महमूदाबाद, संवाददाता। सदरपुर के बेनी माधवपुर में पनारा तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर घायल मौजीलाल की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने महमूदाबाद-बिसवां मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन की सूचना पर रास्ता बदलकर शव को गांव पहुंचा दिया। इससे नाराज ग्रामीण करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रहे। सूचना पर उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी देर मान मनव्वल के बाद परिजन माने। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सदरपुर के बेनी माधवपुर के मौजीलाल व सोहनलाल के घरों के बीच छतों में पनारा लगा था। यह भी पढ़ें- मोहन की हार्टअटैक से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा दो जून की सुबह सोहनलाल अपने 15-20 साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.