शाहजहांपुर, जून 9 -- खुटार। क्षेत्र के गांव पिपरिया भागवंत निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व वह घर के बाहर पेशाब करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के वीरपाल, ज्ञान प्रकाश, अजय और संजय लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...