सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र के सिरा गांव में प्रेम-प्रसंग में हुई पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपित सरपंच राजीव राय ने पूछताछ में चौकानें वाले खुलासे किए है। मृत राजू की पिटाई के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हुई थी। राजू को उसके घर से नहीं, बल्कि सरपंच की भतीजी को शादी की नीयत से लेकर भागने के दौरान पकड़कर चिमनी भट्ठे पर पिटाई की गयी। बाद में पुलिस के डर से राजू को सरपंच व उसके भाइयों ने आधी रात उसके घर भी पहुंचा दिया। जहां पिटाई के कारण सुबह उसकी हालत बिगड़ गयी और एसकेएमसीएच ले लाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। राजू को आधी रात परिजनों तक पहुंचाने का एक वीडियो भी पुलिस को सरपंच के मोबाइल से मिला है। यह जानकारी डुमरा थाने पर रविवार को आयोजित प्रेसवार्...