बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने शनिवार को दोघट क्षेत्र के आदमपुर गांव में तीन युवकों पर हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक के हाथ की एक अंगुली काट ली। युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। युवक कटी अंगुली लेकर बड़ौत के दो निजी अस्पतालों में पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कुत्ते को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। आदमपुर गांव निवासी वासुदेव ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान सफेद रंग के पिटबुल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने हाथ की एक अंगुली काटकर अलग कर दी। उसने पड़ोस के घर में घुसकर जान बचाई। गांव के ही युवक बादल को भी कुत्ते ने घायल किया, जबकि रितिक ने किसी तरह जान बचाई। वहीं वासुदेव कटी अंगुली लेकर बड़ौत के आस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.