देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। जन प्रहार ने पिटकुल के एमडी की नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाएं। प्रदेश संयोजक सुजाता पाल ने कहा कि एमडी की नियुक्ति को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था, लेकिन सरकार ने उनको पद पर बने रहने के लिए गुपचुप तरीके से नियमों में बदलाव कर दिया। उन्होंने इसे बड़ा भ्रष्टाचार करार देते हुए जांच की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश सहसंयोजक पंकज क्षेत्री भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...