कन्नौज, फरवरी 18 -- कन्नौज। इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पिज्जा हाउस में मंगलवार की दोपहर लेनदेन के विवाद में दबंगों ने संचालक पर लाठी- डन्डों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी दुकानदार की भी जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। हमलावरों ने पिज्जा हाउस समेत जनसेवा केन्द्र में जमकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग निकले। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सा परीक्षण करवाते हुये कार्यवाही शुरू कर दी है। इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझिला निवासी अनुराग पुत्र धर्मेश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि वह गांव जगतापुर के निकट पिज्जा हाउस की दुकान है। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के गांव गुंदारा निवासी कुछ लोग पिज्जा हाउस पर पहुंच गये और सभी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.