हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को हल्द्वानी में छापेमारी की। इस दौरान शहर के एक पिज्जा स्टोर में जाकर सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद यहां से पिज्जा का नमूना लेकर जांच को भेजा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गर्मी की शुरुआत हो गई है। जिस कारण कई बार बार खराब खाना डिलीवर होने की शिकायत मिलती है। इसी को देखते हुए हल्द्वानी शहर स्थित पिज्जा स्टोर का निरीक्षण किया। सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा गया है। बताया कि यह अभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े। यह भी पढ़ें- खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 14 नमूने जांच को भेजे अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ...