संभल, जून 12 -- पिज़्ज़ा बनवाने में हो रही देरी को लेकर ग्राहक और कर्मचारी में गुरुवार की रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। स्टेशन रोड सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात दस बजे पिज़्ज़ा लेने पहुंचे ग्राहक का पिज़्ज़ा बना रहे कर्मचारी से कहां सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में विवाद के साथ मारपीट तक की स्थिति बन गई। हंगामा देखकर सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। करीब आधा घंटा हंगामा होने के बाद रेस्टोरेंट संचालक में पुलिस बुला ली। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष बिना किसी कार्रवाई के चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...