नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पिज्जा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है! बच्चे हो या बड़े ये सबका फेवरेट है। लेकिन सबसे बड़ी बात कि जैसे ही पिज्जा की एक बाइट हम मुंह में डालकर खाते हैं, तो बस फिर खाते ही जाते हैं। एक स्लाइस, दो स्लाइस और ऐसे ही जब तक पिज्जा खत्म नहीं हो जाता है, तब तक मुंह नहीं रुकता। लेकिन, जब पिज्जा खत्म होता है तब पता चलता है कि आपने बहुत ज्यादा खा लिया। दरअसल, इसमे आपकी कोई गलती नहीं ये सारा खेल तो टेस्ट का है। जो आपके दिमाग को कंट्रोल कर लेता है और फिर लगातार पिज्जा खाते हैं जब तक कि वो खत्म नहीं हो जाता। इंस्टाग्राम पर स्वप्निल देसाई फूड एंड बेक एक्सपर्ट ने पिज्जा के टेस्ट का साइंस शेयर किया है।आखिर क्यों पिज्जा का टेस्ट इतना ज्यादा पसंद आता है पिज्जा को टेस्टी बनाने में टमाटर और चीज का भर-भरकर इस्तेमाल किया जाता है। ...