बरेली, जून 22 -- फोटो 03- आंवला में नायब तहसीलदार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा आंवला। नगर में सोमवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने जनगणना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जनगणना की प्रक्रिया का प्रथम चरण शुरू हो चुका है, जिसमें प्रक्रिया में पारिवारिक जानकारी मांगी गई है। इसमें ओबीसी गणना का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया जो उचित नही है, उन्होंने मांग की है कि इस जनगणना के आंकड़ों के भौतिक सत्यापन की पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान रूप सिंह कश्यप, मक्खनलाल कश्यप, कृष्ण पाल, नरेश कुमार, सुमित कुमार, भूरेलाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...