औरैया, जुलाई 7 -- औरैया, संवाददाता। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित ''ओ'' लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रविशंकर गिरि ने बताया कि विभाग द्वारा भारत सरकार की अधिकृत संस्था ''नीलिट'' राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से यह प्रशिक्षण कराया जाएगा। योजना का लाभ केवल इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- IOB ...