शामली, जून 2 -- शामली। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग जिसमें अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऐसे परिवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक न हो।एक परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए अनुदान स्वीकृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए करें आवेदन योजना के तहत पुत्री के विवाह की तिथि से 90 दिन पूर्व अथवा ...