पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई में अमीर बताने पर भड़के किसान
बागपत, जून 27 -- पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछड़ा वर्ग का हाल जाना। बैठक की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति राम औतार समेत पांच सदस्यों की कमेटी ने बारी-बारी जिले के सभी छह ब्लॉकों के पिछड़े वर्गों के लोगों का हाल जानकर रिपोर्ट तैयार की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ओबीसी की संख्या के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग की। इस दौरान किसानों को अमीर बताने पर हंगामा खड़ा हो गया। अधिकारियों ने जैसे-तैसे हंगामा शांत कराया। बैठक के दौरान न्यायमूर्ति राम औतार ने बताया कि मौजूदा समय में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। उच्च न्यायालय के सरकार को दिए गए आदेश के क्रम में उन्हें प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की स्थिति का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करनी है। जिसके आधार पर आरक्षण सीमा घटाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.