नई दिल्ली, जुलाई 9 -- भारतीय मार्केट में टाटा की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच को खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टाटा पंच (Tata Punch) साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून के दौरान देश की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी बन गई। टाटा पंच ने इस दौरान कुल 1,13,651 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो 21,000 यूनिट से ज्यादा एसयूवी बिक्री करके पंच देश की बेस्ट-सेलिंग कार भी बन गई। आइए जानते हैं इस दौरान पंच की बिक्री, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है पंच की डिजाइन टाटा पंच को एक मस्कुलर और बोल्ड एसयूवी डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में एलईडी डीआरएल (LED DRLs) और अट्रैक्टिव ग्रिल मिलती है। कार में 193 मिमी का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और शार्क फिन एंटीना मिलता है...