नई दिल्ली, जुलाई 8 -- श्रेयस अय्यर इस समय भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं। उन्हें एक ऐसी टीम की कप्तानी मिली है, जो कि लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने में सफल हुई थी। सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक कप्तान थे, लेकिन इसके बाद मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले 12 टी20 मैचों में से सिर्फ एक ही मुकाबले में वे टीम को जीत दिला पाए हैं। टीम इंडिया के लिए तो अभी एक भी मैच उन्होंने नहीं जीता है। टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करने से पहले वह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स टीम की कप्तानी कर रहे थे। अगर आईपीएल के पिछले 7 और टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 5 मैचों को मिलाकर देखें तो श्रेयस ने सिर्फ एक ही मैच पिछले एक दर्जन मै...