पिछले 10 दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम हुआ गरम
सराईकेला, मई 21 -- खरसावां। पिछले 10 दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज गर्म हो गया है। सुबह होते ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बढ़ती गर्मी से आमजन, खासकर रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोग अधिक परेशान हैं। मौसम के बदले तेवर को देखकर लोग गर्मी से भयभीत नजर आ रहे हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोग छांव की तलाश में पेड़ों के नीचे समय बिताने को मजबूर हैं। घरों में भी पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल साबित हो रही है। ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव जारी रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से छूट रहा पसीना, दोपहर में गर्म तवे सी तप र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.